• Mon. Mar 2nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

तेज़ धमाके, हवा में लहराती मिसाइलें: खाड़ी देशों और इसराइल में रहने वाले भारतीयों ने क्या देखा?

Byadmin

Mar 1, 2026


इसराइल और अमेरिका का हमला
इमेज कैप्शन, खाड़ी देशों में रह रहे भारतीयों ने ईरान के जवाबी हमले का हाल सुनाया. बाएं से सौम्यजीत, कश्मीरा दत्तानी और ज़ारना

इसराइल और अमेरिका ने शनिवार को ईरान के शीर्ष नेताओं, अधिकारियों और सैन्य ठिकानों पर हमले किए. इस हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की मौत हो गई.

साथ ही ईरानी सेना के चीफ़ ऑफ स्टाफ़ अब्दुल रहीम मोसवी, रक्षा मंत्री मेजर जनरल अज़ीज नासिरज़ादेह, रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के प्रमुख जनरल मोहम्मद पाकपोर समेत कई सीनियर कमांडर भी मारे गए.

इसके जवाब में ईरान ने शनिवार को पूरे क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों और उसके सहयोगी देशों पर मिसाइलें और ड्रोन दागे.

इसराइल, बहरीन, कुवैत, क़तर, संयुक्त अरब अमीरात और जॉर्डन इन हमलों का निशाना बन रहे हैं.

खाड़ी देशों में फैले इस संघर्ष ने वहां रह रहे भारतीयों समेत कई लोगों के लिए अनिश्चितता पैदा कर दी है.

By admin