• Sat. May 16th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

तेल और गैस से लेकर रक्षा समझौते तक, यूएई के साथ साझेदारी में क्या-क्या है

Byadmin

May 16, 2026


यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान ने शुक्रवार को अबू धाबी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया

इमेज स्रोत, @narendramodi

इमेज कैप्शन, यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान ने शुक्रवार को अबू धाबी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ायेद अल नाहयान के साथ बातचीत के दौरान कहा कि भारत पश्चिम एशिया में शांति लाने के लिए हर संभव सहयोग देने को तैयार है.

मोदी और अल नाहयान की बैठक प्रधानमंत्री के खाड़ी देश पहुंचने के कुछ ही देर बाद हुई.

यह पीएम मोदी की पांच देशों की यात्रा का पहला चरण है. इस यात्रा में चार यूरोपीय देश भी शामिल हैं.

यूएई के राष्ट्रपति के साथ बैठक में शुरुआती टिप्पणी करते हुए मोदी ने कहा, “हम यूएई पर हुए हमलों की निंदा करते हैं.”

यूएई में अमेरिका का एक प्रमुख सैन्य अड्डा है. युद्ध के दौरान ईरान ने कई बार यूएई को निशाना बनाया है.

By admin