• Wed. Dec 24th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

तो मोबाइल नेटवर्क के लिए नहीं लगेंगे टावर?:जानें कैसे इतिहास रचने वाला है इसरो का 101वां मिशन, ये क्यों खास – Isro Bluebird Block 2 Mission Launching Us Satellite Lower Earth Orbit Lvm3-m6 Asat Spacemobile Explained News

Byadmin

Dec 24, 2025


भारत का अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) इस साल के अपने आखिरी मिशन में इतिहास रचने जा रहा है। 24 दिसंबर (बुधवार) को भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी अमेरिका की कंपनी एएसटी स्पेस मोबाइल के एक अहम सैटेलाइट को अंतरिक्ष में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए काउंटडाउन भी शुरू हो गया। एलवीएम3-एम6 मिशन के जरिए अमेरिकी कंपनी के कम्युनिकेशन सैटेलाइट ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 को पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित किया जाना है। अगर यह मिशन सफल होता है तो भारत से लेकर पूरी दुनिया के लिए यह अहम मौका बनेगा।  

Trending Videos



ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर इसरो का ये मिशन क्या है? कैसे भारत के लिए यह बड़ी उपलब्धि बनेगा? जिस मिशन का भारत ने बीड़ा उठाया है, वह सैटेलाइट क्यों खास है? कैसे इसरो की मदद से आने वाले समय में अमेरिकी कंपनी मोबाइल नेटवर्क का पूरा स्वरूप बदल सकती है और स्टारलिंक जैसी कंपनियों के लिए चुनौती बन सकती है? आइये जानते हैं…

By admin