• Sun. Dec 28th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

त्रिपुरा: अफेयर के आरोप में महिला को घर से घसीटकर पीटा, जूतों की माला पहनाई

Byadmin

Dec 28, 2025


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। त्रिपुरा के धलाई जिले में एक महिला को उसके कथित विवाहेत्तर संबंध के लिए ग्रामीणों के एक समूह ने जमकर पीटा और जूतों की माला पहनने को विवश किया।

पुलिस ने रविवार को बताया कि दो बेटों की मां को शनिवार सुबह कमलपुर पुलिस के तहत हररखोला गांव से उसके घर से खींचकर बाहर निकाला गया और शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया।

सड़क पर पड़ी हुई थी महिला

पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और महिला को सड़क पर पड़े हुए पाया। बाद में उसे अंबासा के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका सीटी स्कैन किया गया। वह खतरे से बाहर है। शनिवार को कमलपुर पुलिस स्टेशन में कुछ व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और जांच जारी है।

एक आरोपी गिरफ्तार

अब तक इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। त्रिपुरा महिला आयोग (टीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष झरना डेब्बर्मा ने इस घटना की कड़ी निंदा की और कहा कि पुलिस ने पहले ही एक विशेष मामला दर्ज किया है और एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

 

By admin