• Fri. Apr 10th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘दफा हो जाओ’ vs ‘चुप रहो’: बंगाल चुनाव पर CEC और डेरेक ओ’ब्रायन की तीखी नोकझोक

Byadmin

Apr 10, 2026


उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनावों को लेकर हुई बैठक के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने तृणमूल कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल से ‘दफा हो’ (Get lost) जाने को कहा।

डेरेक ओ’ब्रायन ने CEC पर लगाए आरोप 

उन्होंने मीडिया से कहा, ‘मैं आपको बताना चाहता हूं कि बैठक शुरू होने के सात मिनट के अंदर ही मुख्य चुनाव आयुक्त ने हमसे क्या कहा। ‘दफा हो जाओ। इसलिए हम वहां से चले आए। हम संसद में दूसरी सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी हैं।’

उन्होंने आगे बताया कि TMC का प्रतिनिधिमंडल मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने के लिए पार्टी प्रमुख और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नौ पत्र लेकर गया था, जिनका अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है।

उन्होंने यह भी बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद शीर्ष अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के बड़े पैमाने पर हुए तबादलों का मुद्दा भी उठाया।

डेरेक ओ’ब्रायन ने आगे बातचीत में कहा, ‘हमने उनसे कहा कि आप इन अधिकारियों का तबादला कर रहे हैं, तो आप निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कैसे करवा पाएंगे? और फिर, उन्होंने कहा, ‘दफा हो जाओ’। उन्होंने चुनाव आयोग को बैठक का ऑडियो या वीडियो जारी करने की चुनौती भी दी।

ओ’ब्रायन ने बताया कि उनके प्रतिनिधिमंडल के एक सदस्य ने मुख्य चुनाव आयुक्त को बधाई दी कि वे भारत के इतिहास में एकमात्र ऐसे मुख्य चुनाव आयुक्त हैं जिनके खिलाफ लोकसभा और राज्यसभा में उन्हें पद से हटाने के नोटिस दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल आज दोपहर कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा।

चुनाव आयोग का पलटवार 

वहीं चुनाव आयोग के अधिकारियों का कहना है कि ओ’ब्रायन ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर चिल्लाया और उनसे चुप रहने को कहा। जिसपर CEC ने उन्हें आयोग के कमरे की मर्यादा बनाए रखने का अनुरोध किया।’

इधर घटनाक्रम के बाद चुनाव आयोग ने आधिकारिक अकाउंट से पोस्ट कर TMC पर निशाना साधा. आयोग ने पोस्ट में लिखा, ECI की तृणमूल कांग्रेस को फो टूक। इस बार, पश्चिम बंगाल में चुनाव भय-मुक्त, हिंसा-मुक्त, धमकी-मुक्त, प्रलोभन-मुक्त और बिना किसी छापे, बूथ पर कब्जे और संसाधनों पर कब्जे के होकर रहेंगे।’



By admin