• Sat. Feb 14th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

दर्दनाक! कर्नाटक के सरकारी स्कूल में 6 साल की बच्ची की कटी उंगलियां, स्टाफ ने उठाकर डस्टबिन में डाला

Byadmin

Feb 14, 2026


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक के बेंगलुरु में घोर लापरवाही का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। तुमकुरु के बाहरी इलाके के एक सरकारी स्कूल में 6 साल की बच्ची की दो उंगलियां कट गईं। इसके बाद कटी उंगलियों को डस्टबिन में डाल दिया गया है।

यह घटना 11 फरवरी को हुई थी लेकिन इसका पता अब चला है। कक्षा एक की छात्रा गुलुरु के स्कूल कैंपस में अपने मिड-डे मील के लिए लाइन में इंतजार कर रही थी, तभी कथित तौर पर क्लासरूम का लोहे का दरवाजा उसके हाथ पर पटक दिया गया। उसकी दो उंगलियां कट गईं। बहुत ज्यादा खून बहने के बावजूद स्कूल में मौजूद टीचर उसे हॉस्पिटल नहीं ले गए।

कटी उंगलियों को कूड़ेदान में फेंका गया

यह दावा किया जा रहा है कि कटी हुई उंगलियों को झाड़ू लगाकर कूड़ेदान में फेंक दिया गया था। अपनी शिकायत में उसके माता-पिता ने आरोप लगाया कि उंगलियों को बचाने या इमरजेंसी केयर का इंतजाम करने की कोई कोशिश नहीं की गई। बच्ची के पिता को इस बात की जानकारी बाद में हुई इसलिए छात्रा को देर से इलाज मिल सका।

उनका आरोप है कि समय पर बच्ची को इलाज मिल गया होता तो उसकी उंगलियां जोड़ी जा सकती थीं। जब माता-पिता कटी हुई उंगलियां ढूंढ़ने स्कूल लौटे तो उन्हें कथित तौर पर बताया गया कि स्टाफ ने उन्हें फेंक दिया क्योंकि खून देखकर दूसरे छात्र डर गए थे।

स्कूल स्टाफ के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत

लड़की के परिवार वालों ने यह भी आरोप लगाया कि स्कूल अधिकारियों ने उसके माता-पिता के अकाउंट में 2,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए, ताकि वे इस मामले से अपना पल्ला झाड़ सकें। शिकायत के बाद तुमकुरु रूरल पुलिस ने हेडमास्टर नागेश, टीचर रेणुकम्मा और वेंकटेश, ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर हनुमंथप्पा के खिलाफ लापरवाही और इमरजेंसी में लापरवाही बरतने के आरोप में एफआईआर दर्ज की।

By admin