• Sun. Oct 25th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

दलेर मेहंदी विवाद:’तनाव में हैं’, पिता के साथ हुई बदसलूकी पर बेटे गुरदीप ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात – Daler Mehndi’s Son Gurdeep Opens Up On Stage Row Controversy He Says We Are Stressed

Byadmin

Oct 25, 2026


Daler Mehndi's Son Gurdeep Opens Up On Stage Row Controversy He Says We Are Stressed

दलेर मेहंदी और गुरदीप
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मशहूर पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच हुए विवाद पर अब गायक के बेटे गुरदीप मेहंदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मंत्री ने टिहरी में कुंजापुरी देवी मेले के दौरान मंच पर दलेर मेहंदी को फटकार लगाई थी। उन्होंने गायक पर लिप-सिंकिंग करने और शराब के नशे में परफॉर्म करने का आरोप लगाया था।




इस पूरे मामले को गुरदीप ने बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि इस घटना से उनका परिवार तनाव में है, लेकिन सभी मिलकर इसका सामना कर रहे हैं। इससे पहले कई फिल्मी सितारे दलेर मेहंदी के समर्थन में सामने आए थे। वहीं, उनके भाई मीका सिंह ने भी उनका बचाव करते हुए कहा था कि दलेर कभी शराब नहीं पीते हैं।

By admin