• Fri. Oct 3rd, 2025

24×7 Live News

Apdin News

दस लाख साल पुरानी खोपड़ी ने बदल दी इंसानों के विकास की कहानी, वैज्ञानिकों का दावा

Byadmin

Oct 3, 2025


चीन में मिली दस लाख साल पुरानी एक मानव खोपड़ी
इमेज कैप्शन, चीन में मिली दस लाख साल पुरानी एक मानव खोपड़ी से शुरुआती इंसान के बारे में हैरतअंगेज़ बातें सामने आई हैं.

चीन में मिली दस लाख साल पुरानी एक मानव खोपड़ी से पता चलता है कि हमारी प्रजाति होमो सेपियन्स की शुरुआत अब तक माने गए समय से करीब पांच लाख साल पहले हो गई थी.

यह दावा शोधकर्ताओं ने एक नई स्टडी में किया है.

उनका कहना है कि इस खोज से यह भी समझ आता है कि हम नियंडरथल्स जैसी दूसरी मानव प्रजातियों के साथ पहले की तुलना में कहीं ज़्यादा लंबे समय तक साथ रहे.

वैज्ञानिकों का कहना है कि उनका विश्लेषण ” मानव के विकास की हमारी समझ को पूरी तरह बदल देता है.” अगर यह सही साबित होता है तो शुरुआती मानव इतिहास की एक अहम कहानी बदल जाएगी.

By admin