• Sat. Jul 4th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

दिलजीत दोसांझ की ‘पंजाब 95’ फ़िल्म ‘सतलुज’ नाम से रिलीज़ हुई, कौन थे जसवंत सिंह खालड़ा?

Byadmin

Jul 4, 2026


सतलुज फ़िल्म

इमेज स्रोत, zee5/Insta

इमेज कैप्शन, सतलुज फ़िल्म का मूल नाम ‘पंजाब 95’ था

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 6 मिनट

मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित दिलजीत दोसांझ की फ़िल्म अब ‘सतलुज’ नाम से ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म ज़ी5 पर रिलीज़ हो गई है.

फ़िल्म के निर्देशक हनी त्रेहन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, “इस फ़िल्म में कोई कांट-छांट नहीं की गई है और न ही इसके मूल स्वरूप से कोई समझौता किया गया है.”

इस फ़िल्म का मूल नाम ‘पंजाब 95’ था. अलग-अलग कारणों से इसकी रिलीज़ लंबे समय से अटकी हुई थी.

दो दिन पहले इंस्टाग्राम लाइव के दौरान ‘पंजाब 95’ के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने कहा था, “बहुतों के मुंह बंद हो जाएंगे. मैंने जो भी फ़िल्में बनाई हैं, वे रिलीज़ ज़रूर होंगी.”

इस फ़िल्म को 7 फ़रवरी 2025 को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज़ किए जाने की घोषणा की गई थी और इसका टीज़र भी जारी कर दिया गया था.

By admin