• Mon. Oct 12th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

दिल्ली प्रदर्शन:सीजेपी का सरकार पर हमला, नेताओं की गुमशुदगी पर उठाए गंभीर सवाल, तुरंत रिहाई की मांग – Cjp Attacks Government Raises Serious Questions On Missing Leaders Demands Immediate Release In Delhi Protest

Byadmin

Oct 11, 2026


कॉकरोच जनता पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पार्टी के तीन प्रमुख नेताओं-अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी या कथित रूप से गायब किए जाने पर सरकार और प्रशासन से कड़ा जवाब मांगा है। पार्टी ने घटना के 12 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई आधिकारिक जानकारी या जवाबदेही न मिलने पर गहरी चिंता जताई है।

सीजेपी ने कहा कि तीनों नेताओं अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को बिना किसी देरी के तुरंत रिहा किया जाए। नेताओं को कहां रखा गया है, उनके वर्तमान ठिकाने का तुरंत सार्वजनिक रूप से खुलासा किया जाए। साथ ही कहा कि उनके कानूनी अधिकारों की रक्षा के लिए वकीलों को तुरंत उनसे मिलने की अनुमति दी जाए।

लोकतंत्र पर उठाए सवाल

पार्टी ने अपने आधिकारिक पोस्ट में कहा है  कि 12 घंटे हो गए हैं। कोई जानकारी नहीं। कोई जवाबदेही नहीं। आगे सरकार को आड़े हाथों लेते हुए पार्टी ने लिखा, आप लोगों को गायब नहीं कर सकते और इसे लोकतंत्र नहीं कह सकते। 

By admin