• Tue. Feb 24th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

दिल्ली में अरुणाचल की युवतियों के साथ बदसलूकी के वायरल वीडियो की पूरी कहानी

Byadmin

Feb 24, 2026


अभियुक्त रूबी जैन

इमेज स्रोत, X/Screengrab

इमेज कैप्शन, वीडियो के वायरल होने के बाद रूबी जैन के ख़िलाफ़ नस्लीय दुर्व्यवहार की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है

अरुणाचल प्रदेश की तीन युवतियां, जिन्होंने दिल्ली के मालवीय नगर में अपने पड़ोसियों के ख़िलाफ़ नस्लवाद की शिकायत दर्ज करवाई है, उनका दिल्ली में नस्लवाद से कई बार सामना हुआ है. लेकिन इस बार उनके सब्र का बांध टूट गया.

नस्लवाद का सामना करने वाली एक युवती ने कहा, “उन्होंने एक छोटे से झगड़े में हमारी पूरी कौम को गाली दी. हमने यह केस दर्ज करवाने का निर्णय लिया जिससे भविष्य में किसी नॉर्थ-ईस्टर्न के साथ ऐसा बर्ताव करने से पहले कोई भी दो बार सोचे.”

इन युवतियों ने अपना नाम गोपनीय रखने का निवेदन किया है.

इस युवती का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि उन्हें इंसाफ़ मिलेगा, और इस केस को देखकर लोग पूर्वोत्तर भारत के लोगों के साथ नस्लवाद करने से पहले दो बार सोचेंगे.

बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

By admin