श्रद्धा वाकर जिसकी दिल्ली में निर्मम हत्या कर दी गई थी उसके पिता विकास वाकर की मुंबई के वसई में हार्ट अटैक से मौत हो गई। बताया जा रहा है बेटी की मौत के बाद से ही वो डिप्रेशन में चल रहे थे। साथ ही उसका अंतिम संस्कार करने के लिए शव के नाम पर बचे टुकड़े मिलने का इंतजार कर रहे थे।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। श्रद्धा वाकर जिसकी दिल्ली में निर्मम हत्या कर दी गई थी, उसके पिता विकास वाकर की मुंबई के वसई में हार्ट अटैक से मौत हो गई। बताया जा रहा है बेटी की मौत के बाद से ही वो डिप्रेशन में चल रहे थे। साथ ही उसका अंतिम संस्कार करने के लिए शव के नाम पर बचे टुकड़े मिलने का इंतजार कर रहे थे। वो अंदर-अंदर ही घुट रहे थे और यही शायद उनकी मौत की वजह बन गई।
श्रद्धा वाकर की हत्या मामले में उसका बॉयफ्रेंड आफताब पूनावाला (Aftab Poonawala) फिलहाल जेल में है। आफताब पूनावाला ने अपनी लिव इन में रह रही गर्लफ्रेंड श्रद्धा की बेरहमी से हत्या कर दी थी और उसके बाद उसके शव के टुकड़े को फ्रीज में रख दिया था।
श्रद्धा के शव के टुकड़े पुलिस के पास
आफताब फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है, लेकिन श्रद्धा के शव के टुकड़े पुलिस के कब्जे में है। इस मर्डर केस का खुलासा 12 नवंबर 2022 में हुआ था।
35 टुकड़े कर फ्रीज में रखा गया शव
बेटी से कोई संपर्क नहीं कर पा रहे थे पिता
- उसके शरीर के 35 टुकड़े किए गए थे और 300 लीटर के फ्रिज में रखा गया था। यह घटना दिल्ली के महरौली इलाके में हुई थी।
- श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या की गई थी। यह मामला छह महीने के बाद सामने आया जब उसके पिता विकास वाकर ने बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी। ढाई महीने से उनका बेटी से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था।
- लिव-इन रिलेशन में आने से पहले वसई में रहती थी श्रद्धा। आफताब ने ना केवल श्रद्धा की हत्या की बल्कि पहचान छुपाने के लिए उसका चेहरा जला दिया था।
- रात के वक्त घर से निकलता और शवों के टुकड़े बाहर फेंककर वापस आता था। दिल्ली पुलिस ने 12 नवंबर 2022 को आफताब को गिरफ्तार कर लिया था।
- वह तब से अब तक दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। आफताब के साथ रिलेशनशिप में आने से पहले वह अपनी मां और भाई के साथ वसई में रह रही थी।