• Mon. Feb 23rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

दिल्ली में ‘भारत विरोधी पोस्टर’ लगाने के आरोप में छह ‘बांग्लादेशी’ तमिलनाडु में गिरफ़्तार, अब तक क्या पता है

Byadmin

Feb 23, 2026


तमिलनाडु के तिरुपुर में गिरफ़्तार किए गए बांग्लादेशी

इमेज स्रोत, Tiruppur District Police

इमेज कैप्शन, तमिलनाडु के तिरुपुर में गिरफ़्तार किए गए ‘बांग्लादेशी’

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने तमिलनाडु के तिरुपुर में छह ‘बांग्लादेशियों’ को गिरफ़्तार किया है और उन्हें अपने साथ ले गई है. इन लोगों पर दिल्ली में पाकिस्तान के समर्थन में पोस्टर चिपकाने में शामिल होने का आरोप है.

तिरुपुर के पुलिस आयुक्त राजेंद्रन ने बीबीसी तमिल को बताया कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ़्तार किए गए छह लोगों के ख़िलाफ़ मामले की पूरी जानकारी नहीं दी है.

उन्होंने बताया कि गिरफ़्तार किए गए लोगों के ख़िलाफ़ तिरुपुर में कोई मामला दर्ज नहीं था.

उन्होंने यह भी कहा कि पिछले डेढ़ साल में तिरुपुर में 200 से अधिक बांग्लादेशियों को गिरफ़्तार कर वापस उनके देश भेजा गया है.

बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

By admin