इमेज स्रोत, ANI
पढ़ने का समय: 3 मिनट
दिल्ली विधानसभा के परिसर में सोमवार को सुरक्षा उल्लंघन का मामला सामने आया है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, सोमवार दोपहर एक नकाबपोश व्यक्ति एसयूवी कार चलाकर एक गेट के बेरिकेड को तोड़ते हुए अंदर घुस गया, उसने स्पीकर के दफ़्तर के बाहर फूलों का गुलदस्ता रखा और फिर वहां से भाग गया, जिसके बाद हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया.
पीलीभीत एसपी ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा है कि जांच में पता चला है कि विधानसभा परिसर में घुसने वाला शख़्स और गाड़ी पीलीभीत की है.
पीटीआई ने बताया है कि पुलिस ने इस मामले में ड्राइवर समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है और गाड़ी को उत्तरी दिल्ली से बरामद कर लिया गया है.
इस घटना के बाद कई पुलिस टीमें बम निरोधक दस्ते के साथ मौक़े पर पहुंचीं और किसी भी ख़तरे के मद्देनज़र पूरे इलाक़े की जांच की.