• Tue. Sep 8th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

दिल्ली वोटर लिस्ट पर आप का आरोप:’पहले 746 वोटर, अब 747 कैसे हुए?’ राघव चड्ढा का नाम जुड़ने पर सौरभ के सवाल – Aap Levels Allegations After Bjp Leader Raghav Chadha Name Is Added To Voter List In Delhi Rajinder Nagar

Byadmin

Sep 8, 2026


अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: Rahul Kumar Tiwari

Updated Tue, 08 Sep 2026 05:12 PM IST

दिल्ली की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में राघव चड्ढा का नाम जुड़ने पर आप ने सवाल उठाए हैं। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि संबंधित बूथ पर पहले 746 वोटर थे, अब 747 हैं और राघव चड्ढा का नाम जुड़ा है। पार्टी ने जांच की मांग की है।

 


AAP levels allegations after BJP leader Raghav Chadha name is added to voter list in Delhi Rajinder Nagar

आप नेता सौरभ भारद्वाज का बयान
– फोटो : @AAPDelhi/ अमर उजाला



विस्तार

दिल्ली की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में भाजपा नेता राघव चड्ढा का नाम शामिल किए जाने को लेकर आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाए हैं। दिल्ली आप के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि 31 अगस्त को जारी पहले चरण के एसआईआर के ड्राफ्ट रोल में राजेंद्र नगर के संबंधित बूथ पर 746 मतदाता थे और राघव चड्ढा का नाम सूची में नहीं था। अब उसी बूथ पर मतदाताओं की संख्या 747 हो गई है और राघव चड्ढा का नाम 747वें क्रमांक पर दर्ज है।




By admin