• Sat. Nov 7th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

दिवाली पर छुट्टी के बावजूद एक घंटे के लिए क्यों खुलता है शेयर बाज़ार?

Byadmin

Nov 7, 2026


मुहूर्त ट्रेडिंग

इमेज कैप्शन, मुहूर्त ट्रेडिंग केवल शेयरों की ख़रीद-बिक्री नहीं है. इसके पीछे शुभ समय में नई शुरुआत करने, पूजा करने और नए क़ारोबारी साल का स्वागत करने की पुरानी परंपरा भी है

दिवाली के दिन शेयर बाज़ार में सामान्य कारोबार बंद रहता है. इसके बावजूद बाज़ार कुछ समय के लिए खुलता है और लोग शेयर ख़रीदते और बेचते हैं. इस ख़ास सत्र को ‘मुहूर्त ट्रेडिंग’ कहते हैं.

त्योहार के दिन होने वाला यह क़ारोबार केवल शेयरों की ख़रीद-बिक्री नहीं है. बहुत लोगों की ऐसी मान्‍यता है क‍ि द‍िवाली में कारोबार का यह समय शुभ होता है. इसल‍िए अरसे से नई शुरुआत करने, पूजा करने और नए कारोबारी साल का स्‍वागत करने की यह परंपरा चली आ रही है.

डीआर चोकसी फ़िनसर्व के प्रबंध निदेशक देवेन चोकसी कहते हैं कि इसकी कहानी शुभ मुहूर्त में कुछ नया ख़रीदने की परंपरा से जुड़ी है.

उनके मुताबिक़, दिवाली और धनतेरस पर लोग कोई नई चीज़ ख़रीदकर घर लाते हैं. कुछ लोग किताबें ख़रीदते हैं तो कुछ धातु से बनी चीज़ें.

शेयर बाज़ार से जुड़े लोगों ने इसी सोच को निवेश से जोड़ लिया. वे शुभ समय में शेयर ख़रीदकर नए साल में अपने क़ारोबार और निवेश की शुरुआत करने लगे.

By admin