• Thu. Mar 12th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

दीपिका पादुकोण ने मुंबई में बढ़ते प्रदूषण पर जताई चिंता, बीएमसी से की जांच और कार्रवाई करने की मांग – Deepika Padukone Raises Concern Over Mumbai Air Quality And Pollution Says Citizen Are Choking Seeks Help

Byadmin

Mar 12, 2026


बॉलीवुड अभिनेत्री अपने अभिनय के साथ-साथ अन्य मुद्दों पर भी खुलकर अपनी राय रखती हैं। अब उन्होंने मुंबई में बढ़ते प्रदूषण के स्तर पर चिंता व्यक्त की है। एक्ट्रेस का कहना है कि खराब वायु गुणवत्ता के कारण शहर के निवासी और बच्चे सांस लेने में तकलीफ का सामना कर रहे हैं।

दीपिका ने तस्वीर साझा कर की कार्रवाई की मांग


दीपिका पादुकोण ने आज अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है। इसमें उन्होंने मुंबई में प्रदूषण के मुद्दे को उजागर किया है। साथ ही नगर निगम अधिकारियों से हस्तक्षेप करने और कार्रवाई करने का आग्रह किया।


दीपिका ने मुंबई के प्रदूषण स्तर का स्क्रीनशॉट साझा किया। तस्वीर के साथ उन्होंने शहर के नगर निगम, बीएमसी को टैग किया और अधिकारियों से मामले की जांच करने को कहा। शहर की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए अभिनेत्री ने लिखा कि मुंबई में रहने वाले लोग, विशेषकर बच्चे, बिगड़ती वायु गुणवत्ता के कारण सांस लेने में कठिनाई का सामना कर रहे हैं। यह कैसे ठीक है?

By admin