• Tue. Oct 21st, 2025

24×7 Live News

Apdin News

दीवाली पर DRI की बड़ी कार्रवाई, मुंबई में 4.82 करोड़ के बैन पटाखे जब्त; एक गिरफ्तार

Byadmin

Oct 20, 2025


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली के मौके पर राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। डीआरआई ने “ऑपरेशन फायर ट्रेल” नाम से एक खुफिया अभियान चलाकर 4.82 करोड़ रुपये मूल्य के चीनी पटाखे जब्त किए हैं। मुंबई कि क्षेत्रीय इकाई द्वारा चलाए गये अभियान में इस तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया गया है।

खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए डीआरआई अधिकारियों ने न्हावा शेवा बंदरगाह पर एक 40 फुट के कंटेनर को रोका, जिसमें “लेगिंग्स” होने कि बात कही गयी।

डीआरआई का ‘ऑपरेशन फायर ट्रेल’

ये जहाज चीन से आया था और गुजरात के अंकलेश्वर स्थित इनलैंड कंटेनर डिपो (आईसीडी) जा रहा था।टेनर में कपड़ों की एक ऊपरी परत के पीछे 46,640 पटाखे और एनी प्रतिबंधित समान मिले। पूरी खेप को तुरंत जब्त कर लिया गया।

छानबीन के दौरान कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज़ बरामद हुए जिनसे इस गिरोह की कार्यप्रणाली का पता चला। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले से जुड़े एक प्रमुख संदिग्ध को गुजरात के वेरावल से गिरफ्तार कर लिया गया।

मुंबई में एक संदिग्ध गिरफ्तार

अधिकारियों ने पुष्टि की कि विदेश व्यापार नीति के तहत भारत में पटाखों का आयात बैन है, जिसके लिए विस्फोटक नियम 2008 के अनुसार विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) और पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन (पीईएसओ) दोनों संसथान से पहले वैध लाइसेंस लेना पड़ता है।

By admin