सोशल मीडिया साइट एक्स (X) की सर्विस दुनिया भर में डाउन हो गई है जिससे यूजर्स को पोस्ट करने और कंटेंट लोड करने में दिक्कत हो रही है। कंपनी ने अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। इससे पहले मई में भी एक्स का डेटा सेंटर फेल होने के कारण यूजर्स को परेशानी हुई थी।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया साइट एक्स की सर्विस पूरी दुनिया में डाउन हो गई है। कई यूजर्स को साइट पर पोस्ट करने या कंटेट लोड करने में परेशानी हो रही है। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
इसके पहले 23 मई को भी एक्स की सर्विस में कुछ यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा था। बताया जा रहा था कि रात में एक्स का डेटा सेंटर फेल हो गया था। इसके चलते यूजर्स को पोस्ट करने, लाइक, कमेंट या शेयर करने में दिक्कत हो रही थी।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।