• Mon. Apr 6th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

दुनिया के प्रमुख जलडमरूमध्य और नहरें: इनमें होर्मुज़ स्ट्रेट और स्वेज़ नहर भी शामिल

Byadmin

Apr 6, 2026


17 नवंबर, 1869 को पोर्ट सईद में स्वेज नहर के उद्घाटन समारोह का एक चित्र

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, 17 नवंबर, 1869 को पोर्ट सईद में स्वेज़ नहर के उद्घाटन समारोह का एक चित्र

जलडमरूमध्य और जल‑नहरें उन सबसे अहम भौगोलिक तत्वों में गिने जाते हैं, जिन्होंने वैश्विक व्यापार के इतिहास को आकार दिया है और सदियों से अंतरराष्ट्रीय रिश्तों की दिशा तय करने में भूमिका निभाई है.

ये रास्ते सिर्फ़ जहाज़ों की आवाजाही आसान बनाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि महाद्वीपों के बीच ऊर्जा और सामान की आवाजाही पर नियंत्रण रखने वाले रणनीतिक बिंदु भी हैं.

जैसे‑जैसे माल ढोने के मुख्य ज़रिये के तौर पर समुद्री व्यापार पर निर्भरता बढ़ती गई, वैसे‑वैसे इन जलमार्गों की अहमियत कई गुना बढ़ती चली गई. आज ये वैश्विक आर्थिक व्यवस्था के बेहद अहम केंद्र बन चुके हैं.

ये मार्ग समुद्रों और महासागरों को आपस में जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं, जिससे समुद्री दूरी कम होती है और समय व लागत दोनों की बचत होती है.

महाद्वीपों के चारों ओर घूमकर जहाज़ चलाने के बजाय, नहरें और जलडमरूमध्य सीधे और ज़्यादा प्रभावी रास्ते मुहैया कराते हैं.

By admin