• Fri. Oct 2nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘दृश्यम’ का तिलिस्म- क्यों बार-बार खिंचे चले आते हैं दर्शक?

Byadmin

Oct 2, 2026


18 सितंबर को मुंबई में 'दृश्यम-3' फ़िल्म के प्रमोशन के दौरान (बाएं से) अजय देवगन, मृणाल जाधव, श्रिया सरन और इशिता दत्ता

इमेज कैप्शन, 18 सितंबर को मुंबई में ‘दृश्यम-3’ फ़िल्म के प्रमोशन के दौरान (बाएं से) अजय देवगन, मृणाल जाधव, श्रिया सरन और इशिता दत्ता

पॉपुलर कल्चर और मीम्स की दुनिया में 2 अक्तूबर की तारीख़ का एक और मतलब है- ‘दृश्यम’.

अब तक तो आपको पता चल ही गया होगा कि 2 अक्तूबर को विजय सालगांवकर अपने परिवार के साथ स्वामी चिन्मयानंद जी के आश्रम में सत्संग में गया था, वहां पावभाजी खाई थी और 3 अक्तूबर को वापस आया था!

फ़िल्म की रिलीज़ की तारीख़ भी कहानी का हिस्सा बन चुकी है. अजय देवगन और तब्बू अभिनीत हिंदी फ़िल्म ‘दृश्यम’ का तीसरा और अंतिम हिस्सा अब उसी ऐतिहासिक तारीख़ यानी 2 अक्तूबर को रिलीज़ होने जा रहा है.

साल 2022 में कोविड महामारी के बाद जब सिनेमाघर दोबारा खुलने लगे, तो एक सवाल बार-बार पूछा जा रहा था- क्या दर्शक फिर से सिनेमाघरों में लौटेंगे?

ओटीटी के बढ़ते प्रभाव, दर्शकों की बदली हुई आदतों और महामारी के लंबे दौर ने फ़िल्मों के कारोबार को गहरा झटका दिया था. तब ‘दृश्यम 2’ ही वो अहम फ़िल्म थी, जिसने दर्शकों को थिएटर तक खींचकर सिनेमा की सांसें वापस लौटाई थीं.

By admin