• Wed. Jun 11th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

देशभर में भयंकर गर्मी से लोगों का हाल बेहाल, कब मिलेगी राहत? IMD ने बताया अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम

Byadmin

Jun 10, 2025


दिल्ली में भीषण गर्मी जारी है कई हिस्सों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 11 जून को हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। 15 जून तक लू की स्थिति नहीं होने की भविष्यवाणी की गई है और तापमान में गिरावट की उम्मीद है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश भर में इन दिनों भयंकर गर्मी का प्रकोप जारी है। उत्तर भारत तो मानो बहुत जल रहा है, दिल्ली के तापमान की अगर बात करें तो राष्ट्रीय राजधानी में कल तापमान 40 डिग्री के भी पार चला गया। राष्ट्रीय राजधानी के अधिकतर हिस्सों में पारा 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के सफदरजंग वेधशाला में तापमान 43.3°C, पालम में 44.3°C, लोदी रोड में 43.3°C, रिज में 44.9°C और आयानगर में 45.3°C दर्ज किया गया।

दिल्ली NCR में कब होगी बारिश?

वहीं IMD ने मौसम को लेकर लेटेस्ट अपडेट जारी किया है। दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर लू जैसी स्थिति रहने की संभावना है, साथ ही आसमान साफ ​​रहेगा। आगे भी मौसम की यही स्थिति बनी रह सकती है।

राष्ट्रीय राजधानी में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है क्योंकि मौसम विभाग ने 11 जून को हल्की बारिश के साथ-साथ गरज के साथ छींटे और तेज हवाएं चलने की भविष्यवाणी की है जिससे मौसम गर्म और आर्द्र हो जाएगा।

तापमान में आ सकती गिरावट

गुरुवार के बाद, आईएमडी ने रविवार, 15 जून तक लू जैसी स्थिति न होने की भविष्यवाणी की है। 13 से 15 जून के बीच तेज हवाएं और गरज के साथ बारिश के होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन दिनों अधिकतम तापमान के घटकर 37-41 डिग्री सेल्सियस पर आने की संभावना जताई है।

पंजाब और हरियाणा में ऑरेंज अलर्ट

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब और हरियाणा में भी हीटवेव को लेकर चार दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तर भारत के अलावा कई अन्य क्षेत्रों में भी आज भारी बारिश होने की संभावना है। इन क्षेत्रों में असम, मेघालय, तटीय और आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल शामिल हैं।

By admin