• Sat. Mar 14th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

दो जहाज़ कौन से हैं जो होर्मुज़ स्ट्रेट पार कर भारत आ रहे हैं, एलपीजी-पीएनजी कनेक्शन पर सरकार ने की अहम घोषणा

Byadmin

Mar 14, 2026


होर्मुज़ स्ट्रेट

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, भारतीय झंडे के साथ दो जहाज़ होर्मुज़ स्ट्रेट को पार करने में कामयाब रहे हैं (सांकेतिक तस्वीर)

पढ़ने का समय: 7 मिनट

ईरान पर अमेरिका और इसराइल के हमलों के बाद मिडिल-ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच भारत के दो जहाज़ होर्मुज़ स्ट्रेट से गुज़रने में कामयाब रहे हैं.

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शनिवार को इसकी जानकारी दी है.

रणधीर जायसवाल ने कहा, “भारत आने वाले कुछ जहाज़ होर्मुज़ स्ट्रेट से गुज़रने में कामयाब रहे हैं. दो भारतीय जहाज़, शिवालिक और नंदा देवी, होर्मुज़ स्ट्रेट को पार कर चुके हैं और अब भारत के बंदरगाहों की ओर बढ़ रहे हैं.”

उन्होंने बताया कि इन जहाज़ों में से हर एक में 46 हज़ार मीट्रिक टन से ज़्यादा एलपीजी लदी है. यानी इनमें कुल क़रीब 93 हज़ार मीट्रिक टन एलपीजी है.

रणधीर जायसवाल ने यह जानकारी पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात पर इंटरमिनिस्ट्रियल प्रेस ब्रीफ़िंग के दौरान दी, जिसमें विदेश मंत्रालय, पेट्रोलियम मंत्रालय और शिपिंग मिनिस्ट्री के अधिकारी मौजूद थे.

By admin