डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रविवार को बताया कि जल्द ही दो नए यूरिया संयंत्रों में उत्पादन शुरू होगा। इन संयंत्रों की कुल सालाना क्षमता 25.4 लाख टन होगी। इससे देश की आयात पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी।
भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 100 लाख टन से ज्यादा यूरिया का आयात किया है।
रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय ने बताया कि 2014 से अब तक छह नए मेगा यूरिया संयंत्रों की स्थापना हुई है, जिनकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 76.2 लाख टन है।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)