• Mon. Mar 9th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

धोनी से लेकर शोएब अख़्तर तक कैसे सब हुए गौतम गंभीर के मुरीद

Byadmin

Mar 9, 2026


गौतम गंभीर और संजू सैमसमन

इमेज स्रोत, Matt Roberts-ICC/ICC via Getty Images

पढ़ने का समय: 7 मिनट

‘कोच साहब स्माइल आप पर अच्छी लगती है. गंभीरता और स्माइल का ये किलर कॉम्बिनेशन है. बहुत बढ़िया. लुत्फ़ उठाइए दोस्तों.’

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट टीम के मेंस टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ये बातें कहीं टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर के बारे में.

रविवार को भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 256 रन का लक्ष्य रखा था. लेकिन न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. इस तरह भारत न्यूजीलैंड को 96 रन से मात देकर टी-20 वर्ल्ड कप को लगातार दूसरी बार जीतने वाली टीम भी बना.

भारतीय क्रिकेट में गंभीर और धोनी के रिश्ते को लेकर अक्सर चर्चा होती रही है.

गंभीर कई बार धोनी की तारीफ़ भी कर चुके हैं, लेकिन उन्होंने कुछ ऐसे कमेंट्स भी किए जिन्हें धोनी के लिए निगेटिव माना गया. खासकर टीम की उपलब्धियों का क्रेडिट किसे दिया जाए, इस मुद्दे पर.

By admin