• Wed. Dec 31st, 2025

24×7 Live News

Apdin News

नई रिसर्च से पता चला कि कैसे ख़त्म हुई सिंधु घाटी सभ्यता?

Byadmin

Dec 30, 2025


सिंधु घाटी सभ्यता में ईंटों से बना एक कुआं

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, सिंधु घाटी सभ्यता के पतन के बारे में कई सिद्धांत पेश किए जा चुके हैं

सिंधु घाटी सभ्यता का अंत कैसे और कब हुआ, यह हमेशा से एक रहस्य रहा है, जिसका समय-समय पर अध्ययन किया गया है.

हाल ही में किए गए एक अध्ययन से पता चला है कि “सिंधु घाटी सभ्यता का हिस्सा रही हड़प्पा का पतन किसी एक विनाशकारी घटना के कारण नहीं हुआ था, बल्कि सदियों तक बार-बार और लंबे समय तक नदी के सूखे रहने के कारण हुआ था.”

अतीत में, सिंधु घाटी सभ्यता के पतन के बारे में कई सिद्धांत पेश किए गए हैं. ऐसा कहा जाता है कि यह सभ्यता युद्ध से नष्ट हो गई थी, यह संभावना भी जताई गई है कि प्राकृतिक आपदाओं के बाद शहर ढह गए हों या सिंधु नदी में बाढ़ आ गई हो और उसने अपना मार्ग बदल दिया हो.

एक सिद्धांत यह भी है कि उस समय एक और नदी यानी घग्गर सूख गई थी, जिसके कारण इसके आसपास रहने वाले लोग विस्थापित होने लगे.

By admin