• Fri. Aug 15th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

नगालैंड के राज्यपाल एल गणेशन का निधन, सिर में चोट के बाद चेन्नई के अस्पताल में हुए थे भर्ती

Byadmin

Aug 15, 2025


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नागालैंड के राज्यपाल एल. गणेशन का शुक्रवार को 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से चेन्नई के एक निजी अस्पताल में ICU में भर्ती थे। राज्यपाल कार्यालय ने उनके निधन की पुष्टि की।

बता दें, 8 अगस्त को चेन्नई स्थित अपने घर पर अचानक गरने से उनके सिर में चोट लग गई थी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में भर्ती कर गहन निगरानी में रखा।

कब बने थे राज्यपाल?

हालांकि, शुक्रवार को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। ला गणेशन को 12 फरवरी 2023 को नागालैंड का 21वां राज्यपाल नियुक्त किया गया था। उन्होंने 20 फरवरी 2023 को अपना पद संभाला था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने राज्य के विकास और शांति के प्रयासों पर जोर दिया।

By admin