• Tue. Feb 24th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

नरेंद्र मोदी का इसराइल दौरा: संसद के संबोधन में बहिष्कार का मुद्दा गर्म, जानिए पूरा विवाद

Byadmin

Feb 24, 2026


इसराइल मोदी

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, इसराइल के पूर्व प्रधानमंत्री और विपक्ष के नेता येल लापिड ने संसद में मोदी के संबोधन का बहिष्कार करने की धमकी दी है

पढ़ने का समय: 5 मिनट

इसराइल का विपक्ष बुधवार को संसद में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का बहिष्कार करने की योजना बना रहा है.

दरअसल यह वहाँ की घरेलू राजनीति में आपसी विवाद के कारण हो रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को इसराइल दौरे पर जा रहे हैं. इसराइली मीडिया का कहना है कि नरेंद्र मोदी इस दौरे में वहाँ की संसद को भी संबोधित करेंगे.

इसराइली न्यूज़ वेबसाइट हारेत्ज़ ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है, ”केनेस्सेट (इसराइली संसद) स्पीकर ने विशेष सत्र में सुप्रीम कोर्ट के अध्यक्ष आइज़ैक अमीत को आमंत्रित नहीं किया है. इस निर्णय को लेकर टकराव जारी है जबकि परंपरा के अनुसार उन्हें बुलाया जाता है.”

”इसराइल के सार्वजनिक प्रसारक कान के मुताबिक़ केनेस्सेट स्पीकर अमीर ओहाना ने कहा कि मोदी आधी ख़ाली संसद को संबोधित नहीं करेंगे और बहिष्कार करने वाले विपक्षी सांसदों की सीटें भरने के लिए पूर्व सांसदों को आमंत्रित करने की योजना है.”

By admin