• Sun. Jun 15th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

नवंबर में थी सगाई, मार्च में शादी… अहमदाबाद प्लेन क्रैश में फ्लाइट अटेंडेंट रोशनी की मौत से परिवार में मातम

Byadmin

Jun 14, 2025


Ahmedabad Plane Crash अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया के विमान हादसे ने कई लोगों की जान ले ली जिनमें 26 वर्षीय रोशनी सोंघरे भी शामिल थीं। रोशनी जो मुंबई की रहने वाली थीं और एअर इंडिया में फ्लाइट अटेंडेंट थीं की इसी साल सगाई और अगले साल शादी होने वाली थी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अहमदाबाद में 12 जून को हुए एअर इंडिया के प्लेन क्रैश ने कई जिंदगियों को लील लिया। इस हादसे में सिर्फ लोगों की जान ही नहीं गई, कई सपने, कई उम्मीदें और कई परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए खत्म हो गईं।

इन्हीं उम्मीदों और सपनों को अपनी आंखों में संजोए 26 साल रोशनी सोंघरे भी एअर इंडिया की फ्लाइट में चढ़ी थीं। रोशनी मुंबई के डोंबिवली में अपने मां-बाप और भाई के साथ रहती थीं। उनकी इसी साल नवंबर में सगाई और अगले साल मार्च में शादी होनी थी।

फ्लाइट अटेंडेंट थी रोशनी

रोशनी को आसमान में उड़ते जहाज देखकर रोमांच आता था और इन जहाज से ऊंचे उड़ने लगे थे रोशनी के सपने। लिहाजा रोशनी ने फ्लाइट अटेंडेंट का कोर्स पूरा किया और फिर एक एयरलाइन को जॉइन कर लिया।

बाद में रोशनी एअर इंडिया का हिस्सा बन गईं और अपनी सेवाएं देने लगीं। रोशनी के सोशल मीडिया पर 73 हजार से अधिक फॉलोअर थे और वह अपने घर के लोगों की आंखों में बसती थीं। रोशनी को इंटरनेशनल असाइनमेंट्स में ज्यादा मजा आता था।

इसी साल होनी थी सगाई

  • जब वह अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट में बतौर केबिन क्रू सवार हुईं, तो शायद उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि यह उनकी जिंदगी की आखिरी फ्लाइट होगी। रोशनी के एक करीबी ने कहा कि मर्चेंट नेवी के अधिकारी से नवंबर में उसकी सगाई तय थी और मार्च में शादी होने वाली थी।
  • जब अहमदाबाद के प्लेन क्रैश की सूचना घर वालों को मिली, तो लोगों ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की। इसके बाद उनके पिता और भाई तुरंत अहमदाबाद पहुंचे और उससे पहले खबर आ चुकी थी कि विमान में सवार केवल एक यात्री ही जिंदा बच पाया है।

यह भी पढ़ें: ‘हादसे से थोड़ी देर पहले ही प्लेन से उतर गया था’, अहमदाबाद विमान हादसे के बाद शख्स का चौंकाने वाला दावा

By admin