• Tue. Sep 15th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘नहीं पता कब अकेली राइड पर जा पाऊंगी’: गुरुग्राम की महिला बाइकर से बीबीसी की बातचीत और कल्याण बैंसला पर क्या धाराएं लगीं

Byadmin

Sep 15, 2026


महिला बाइकर सिया
इमेज कैप्शन, महिला बाइकर सिया ने बीबीसी से महिला राइडर की सुरक्षा पर भी बात की है

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 6 मिनट

हरियाणा के गुरुग्राम में एक महिला बाइकर को कार से टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ़्तार कर लिया है. वहीं सिया नामक महिला बाइकर ने बीबीसी से बातचीत की है.

उन्होंने रविवार को हुई घटना को लेकर बीबीसी से दावा करते हुए कहा है कि उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई थी.

वहीं, मुख्य अभियुक्त कल्याण बैंसला के वकील नवीन बैंसला ने इस घटना को हिट एंड रन नहीं बल्कि लापरवाही का मामला बताया है.

दूसरी ओर कल्याण बैंसला और एक अन्य अभियुक्त की गिरफ़्तारी के बाद गुरुग्राम पुलिस ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस करके उन पर लगाई गई धाराओं के बारे में बताया है.

पुलिस ने बताया है कि अभियुक्तों के ख़िलाफ़ हत्या के प्रयास समेत महिला का पीछा करना और उसकी गरिमा को ठेस पहुंचाने से जुड़ी धाराएं दर्ज की गई हैं.

By admin