• Tue. Mar 17th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

नींद में बोलना या चलना क्या कोई बीमारी है? जानिए इससे जुड़ी अहम बातें

Byadmin

Mar 17, 2026


सांकेतिक तस्वीर

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, नींद में बोलने वाले लोगों को अंग्रेजी भाषा में ‘स्लीप टॉकर’ कहा जाता है

आपने कभी देखा होगा कि आपके साथ सोया हुआ व्यक्ति अचानक नींद में कुछ बोलने लगता है, बड़बड़ाने लगता है. ऐसे लोगों को अंग्रेज़ी में ‘स्लीप टॉकर’ कहते हैं.

कभी-कभी ये बातें इतनी अजीब या निजी होती हैं कि रिश्तों में बेवजह की कड़वाहट या ग़लतफ़हमी पैदा कर देती हैं. इसे मेडिकल भाषा में ‘सोम्निलोकी’ कहा जाता है.

नींद में बड़बड़ाना सिर्फ़ सुनने वाले की नींद नहीं ख़राब करता है, बल्कि बोलने वाले की सेहत के बारे में भी बहुत कुछ कहता है.

अधिकतर मामलों में नींद में बोलना एक सामान्य स्थिति मानी जाती है, लेकिन अगर आपकी बड़बड़ाहट की फ्रीक्वेंसी (बार-बार बोलना) बढ़ गई है, तो इसे नज़रअंदाज़ करना भारी पड़ सकता है.

By admin