• Wed. Mar 25th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

नीतीश कुमार के बेटे निशांत क्या जेडीयू में अपनी पहचान बना पाएंगे?

Byadmin

Mar 25, 2026


जेडीयू में शामिल होते समय निशांत

इमेज स्रोत, JDU

इमेज कैप्शन, जेडीयू में शामिल होते समय निशांत (फ़ाइल फोटो)

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के यहां इफ़्तार की दावत थी. 19 मार्च की शाम 6 बजे के आस-पास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने कैबिनेट सहयोगी विजय कुमार चौधरी के साथ पहुंचे थे.

महज़ कुछ मिनट रुककर नीतीश वापस लौट गए. नीतीश के वापस लौटने के एक मिनट के भीतर ही निशांत अपनी सफेद गाड़ी में कड़ी सुरक्षा के बीच इस दावत में पहुंचे.

निशांत की गाड़ी जीतन राम मांझी के आवास के अंदर लगी हुई थी. इसके चलते सम्राट चौधरी, मंगल पांडेय से लेकर सभी नेताओं को अपनी गाड़ी आवास के बाहर छोड़कर पैदल ही इफ़्तार की दावत में शामिल होने आना पड़ा.

इस बीच जब सम्राट चौधरी आए तो कुर्सियां कम पड़ गई. निशांत उनके स्वागत के लिए उठे और एक साधारण सी काली कुर्सी पर बहुत सहज भाव से बैठ गए.

बीती 8 मार्च को जेडीयू में शामिल हुए निशांत कुमार इस वक़्त बिहार की राजनीति का ‘मोस्ट वॉच्ड’ कैरेक्टर हैं.

By admin