• Fri. Apr 17th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद जनता दल यूनाइटेड का क्या है भविष्य?

Byadmin

Apr 17, 2026


नीतीश कुमार एक सभा में भाषण देते हुए

इमेज स्रोत, Santosh Kumar/Hindustan Times via Getty Images

इमेज कैप्शन, नीतीश कुमार के दिल्ली का रुख़ करने के बाद उनकी पार्टी के भविष्य पर सवाल उठ रहे हैं

बिहार लोक भवन में सम्राट चौधरी का शपथ ग्रहण चल रहा था.

नीचे दर्शकों की पहली कतार में सफ़ेद कुर्ता पायजामा में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थे. बेहद शांत और मुस्कुराते हुए शपथ ग्रहण समारोह देख रहे थे.

नवंबर 2005 के बाद राज्य में ये दूसरा मौका है जब नीतीश कुमार के अलावा मुख्यमंत्री पद की कोई दूसरा व्यक्ति शपथ ले रहा हो. इससे पहले 20 मई 2014 को जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी.

दो दशक से बिहार की सत्ता की धुरी रहे नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़कर राज्यसभा के सदस्य बन गए हैं. उनके इस ‘राजनीतिक पलायन’ ने सबसे बड़ा सवाल जेडीयू पार्टी के भविष्य पर खड़ा कर दिया है.

ये सवाल और भी गहरा गया है क्योंकि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने फ़िलहाल डिप्टी सीएम बनने से इनकार कर दिया.

By admin