• Sat. Jun 21st, 2025

24×7 Live News

Apdin News

नीरज चोपड़ा ने तीन फाउल किए, फिर भी जीत ली जंग, पेरिस डायमंड लीग में भारत का बाहुबली सब पर भारी – neeraj chopra wins paris diamond league despite 3 fouls

Byadmin

Jun 21, 2025


पेरिस: दो बार के ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में पहले बार 90 मीटर से ज्यादा का थ्रो किया था। इसके बाद भी वह पहला स्थान हासिल नहीं कर पाए थे। उन्हें दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। अब फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक इवेंट में पहले स्थान हासिल किया। वह 90 मीटर का थ्रो नहीं कर पाए। उन्हें 6 थ्रो में तीन बार फाउल किया लेकिन इसके बाद भी पहला स्थान हासिल करने में सफल रहे।

पहले थ्रो की बढ़त अंत कर रही

नीरज चोपड़ा ने अपना पहला थ्रो 88.16 मीटर का किया था। यह अंत तक इवेंट का सबसे लंबा थ्रो रहा। दूसरे प्रयास में नीरज ने 85.10 मीटर का थ्रो किया। इसके बाद वह लगातार तीन बार फाउल कर बैठे। छठे औ आखिरी प्रयास में वह भाले को सिर्फ 82.89 मीटर ही दूर फेंक पाए। इसके बाद भी नीरज ने पेरिस डायमंड लीग के भाला फेंक इवेंट को अपने नाम करने में सफलता हासिल की।

दोहा में हुए डायमंड लीग में नीरज तो मात देने वाले जूनियर वेबर को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। उनका बेस्ट थ्रो 87.88 मीटर का रहा। उन्होंने भी नीरज की तरह ही पहला थ्रो ही बेस्ट किया। तीसरे नंबर पर ब्राजील के लुइज मौरिसियो डा सिल्वा रहा। उन्होंने अपना पर्सनल बेस्ट 86.62 मीटर का थ्रो किया। पूर्व वर्ल्ड चैंपियन एंडरसन पीटर्स को 5वें स्थान से संतोष करना पड़ा।

By admin