• Tue. Feb 24th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

नीला क्यों दिखता है आसमान, क्या हमेशा ये रंग बरक़रार रहेगा

Byadmin

Feb 24, 2026


दो बहुमंजिला इमारतों के पार दिखता नीला आकाश

इमेज स्रोत, jmsilva/Getty Images

इमेज कैप्शन, नीली रोशनी की वेवलेंथ अन्य रंगों की तुलना में छोटी होती है

नीला आकाश ऐसी चीज़ है जिस पर हममें से ज़्यादातर लोग ध्यान ही नहीं देते. लेकिन हो सकता है कि पृथ्वी के इतिहास में इसका रंग नाटकीय रूप से बदला हो और वैज्ञानिकों का कहना है कि यह फिर से बदल सकता है.

यूके के रॉयल ऑब्ज़र्वेटरी ग्रीनविच में साइंस कम्यूनिकेटर फ़िन बरिज के अनुसार, दिन के समय आकाश के नीला दिखने के दो मुख्य कारण हैं.

वह बताते हैं, “पहला कारण है सूर्य. सूर्य का सामान्य प्रकाश सफ़ेद होता है, जिसका मतलब है कि उसमें इंद्रधनुष के सभी रंग होते हैं- लाल, पीला, हरा और नीला.”

दूसरा कारण है वायुमंडल की संरचना. आकाश में नाइट्रोजन, ऑक्सीजन और जलवाष्प जैसे असंख्य सूक्ष्म कण मौजूद होते हैं, जो प्रकाश को अलग-अलग दिशाओं में बिखेरते हैं. नीली रोशनी की वेवलेंथ अन्य रंगों की तुलना में छोटी होती है और यह अधिक बिखरती है, जिससे पूरा आकाश नीला दिखाई देता है.

इस प्रक्रिया को रेली स्कैटरिंग कहा जाता है. इसका नाम 1870 के दशक में इस सिद्धांत को विकसित करने वाले ब्रिटिश भौतिक विज्ञानी लॉर्ड रेली के नाम पर पर पड़ा है.

By admin