• Sun. Mar 29th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

नेपाल की नई बालेन शाह सरकार के सामने ये हैं तीन मुख्य चुनौतियां

Byadmin

Mar 29, 2026


राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने चुनाव में बालेन शाह को प्रमुख चेहरा बनाया था

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने चुनाव में बालेन शाह को प्रमुख चेहरा बनाया था

    • Author, फणींद्र दाहाल
    • पदनाम, बीबीसी न्यूज़ नेपाली
  • पढ़ने का समय: 8 मिनट

नेपाल के राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया है कि देश के संविधान के अनुच्छेद 76, खंड 1 के अनुसार राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के वरिष्ठ नेता और संसदीय दल के नेता बालेंद्र शाह ‘बालेन’ को प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है.

विशेषज्ञों का कहना है कि अभूतपूर्व जनादेश मिलने के बाद उनके नेतृत्व में बनी सरकार को जनता की उम्मीदों को पूरा करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.

देश के एक पूर्व मुख्य सचिव ने कहा कि सुधार के लिए पर्याप्त अवसर हैं, क्योंकि “काफी चीज़ें ग़लत हो गई हैं.”

उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि सरकार को शुरुआत में उन मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए जो सीधे जनता से जुड़े हैं.

राजनीति के एक जानकार ने कहा कि भारी बहुमत से बनी नई सरकार से लोगों की उम्मीदें बहुत ज़्यादा हैं और नागरिकों का भरोसा बनाए रखना सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी.

By admin