• Tue. Sep 1st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

नेपाल की सुरंगों में फंसे 900 से अधिक लोगों को कैसे बचाने की कोशिशें हो रही हैं?

Byadmin

Sep 1, 2026


चिलिमे हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, चिलिमे हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में एक बचावकर्मी सुरंग के प्रवेश द्वार पर काम करता हुआ

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

नेपाल में अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है जिसमें 900 से ज़्यादा लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और तक़रीबन चार हज़ार लोग लापता हैं.

इस दौरान राहत के साथ-साथ देश में बचाव अभियान भी ज़ोरों पर चल रहा है. ये बचाव अभियान नेपाल के अलग-अलग हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की अलग-अलग सुरंगों में चलाया जा रहा है.

ऐसा अनुमान है कि नेपाल की अलग-अलग हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की सुरंगों में तक़रीबन 933 लोग फंसे हुए हैं.

बचावकर्मी अपर त्रिशूली 1, त्रिशूली 3ए और त्रिशूली 3बी प्रोजेक्ट की सुरंगों से लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिशों में लगे हुए हैं.

ये प्रोजेक्ट देश के लिए बिजली बनाने का एक बड़ा ज़रिया हैं, जिनमें कुछ आपस में जुड़ी हुई सुरंगें हैं.

By admin