• Fri. Aug 28th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

नेपाल के तिमुरे और बेत्रावती शहर भयावह बाढ़ में बह गए, जानिए कितनी थी आबादी और क्यों थे ख़ासए

Byadmin

Aug 28, 2026


नेपाल

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, 27 अगस्त, 2026 को नेपाल के नुवाकोट ज़िले में त्रिशूली और तादी नदियों के संगम पर स्थित विदुर नगरपालिका के देवीघाट में अचानक आई बाढ़ के बाद कीचड़ में डूबे घरों का हवाई दृश्य

नेपाल में बुधवार को अचानक आई विनाशकारी बाढ़ ने तिब्बत से लगे सीमाई इलाक़ों में भारी तबाही मचाई है.

इसमें अब तक कम से कम 162 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और बड़ी संख्या में लोग लापता हैं.

बाढ़ में नुक़सान का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि बेत्रावती बाज़ार और तिमुरे कस्बा पूरी तरह से बह गए. तिमुरे से बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक भी लापता हैं क्योंकि मानसरोवर की यात्रा के लिए परमिट लेने के लिए लोग तिमुरे में ही रहते थे.

बेत्रावती से 15 किलोमीटर की दूरी पर जिबजिबे गाँव के रहने वाले दीपक देवकोटा कहते हैं कि बेत्रावती बाज़ार तो पूरी तरह से बह गया.

देवकोटा ने बीबीसी हिन्दी से कहा, ”यहाँ की आबादी क़रीब 1000 थी. अगर इसमें से लोग समय रहते भाग गए होंगे तो, जान बची होगी. जब पूरा बाज़ार ही बह गया तो जो भागने में कामयाब नहीं हुए होंगे, उनके लिए जान बचाना बहुत मुश्किल रहा होगा.”

By admin