• Tue. Oct 13th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह हिमालयी आपदाओं से निपटने के लिए क्या भारत और चीन को साथ ला पाएंगे?

Byadmin

Oct 13, 2026


नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने भारत, चीन और नेपाल के नेतृत्व में 'हिमालयी जलवायु संकट से निपटने की साझा व्यवस्था' बनाने का प्रस्ताव दिया है.

इमेज कैप्शन, नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने भारत, चीन और नेपाल के नेतृत्व में ‘हिमालयी जलवायु संकट से निपटने की साझा व्यवस्था’ बनाने का प्रस्ताव दिया है

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने हाल में संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाषण दिया.

इस भाषण का बड़ा हिस्सा बीते अगस्त में नेपाल में आई मलबे से भरी विनाशकारी बाढ़ और हिमालयी क्षेत्र पर मंडरा रहे आपदाओं के ख़तरों पर था.

लेकिन उनके भाषण की एक बात ने भारत सहित दुनिया के मीडिया का ख़ास ध्यान खींचा.

उन्होंने भारत, चीन और नेपाल के नेतृत्व में ‘हिमालयी जलवायु संकट से निपटने की साझा व्यवस्था’ बनाने का प्रस्ताव दिया.

‘सैटेलाइट से मिलने वाली जानकारी साझा करें’

नेपाल के विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि यह विचार अभी शुरुआती दौर में है.

इमेज कैप्शन, नेपाल के विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि यह विचार अभी शुरुआती दौर में है

उन्होंने कहा, “इस व्यवस्था के ज़रिए हम सैटेलाइट से मिलने वाली जानकारी और अपनी विशेषज्ञता साझा करें. ख़तरनाक हिमनद झीलों पर नज़र रखें और मिलकर चेतावनी व्यवस्था इस तरह मज़बूत बनाएं, जो आपदा आने से पहले लोगों को आगाह कर सके.”

By admin