• Sat. Feb 28th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

नेपाल के मधेश-तराई इलाके में क्यों मंडरा रहा है सांप्रदायिक नफ़रत का ख़तरा

Byadmin

Feb 28, 2026


 सखुवा-मडान में एक मस्जिद में तोड़फोड़ के बाद तनाव पैदा हो गया
इमेज कैप्शन, नेपाल में धनुषा के सखुवा-मडान में एक मस्जिद में तोड़फोड़ के बाद तनाव पैदा हो गया

गाँव–गाँव में केसरिया झंडे लगे हैं, कई झंडों पर हनुमान की तस्वीर भी दिखती है. हिंदू बहुल ग्रामीण बस्ती के ठीक बीचोंबीच एक मस्जिद है और उससे करीब 100 मीटर दूर है राम-जानकी का मंदिर.

धनुषा के सखुवा-मडान में पिछले पांच दशक से रह रहीं सबीला खातून बताती हैं कि उनके गाँव में छठ और ईद दोनों में उत्सव जैसा माहौल हुआ करता था. लेकिन हाल की घटनाओं को याद करके उन्हें अब ठीक से नींद भी नहीं आती.

दो मुस्लिम किशोरों ने टिक-टॉक पर हिंदुओं के ख़िलाफ़ कथित अपमानजनक शब्दों वाला एक पोस्ट डाल दिया. उसी से सांप्रदायिक तनाव शुरू हुआ और उसके बीच पिछले महीने उनके घर के सामने वाली मस्जिद में आग लगा दी गई और तोड़फोड़ भी की गई.

इस घटना में कुरानशरीफ़ समेत कई अहम धार्मिक किताबें जल गईं, जिसके बाद तराई के कई ज़िलों में विरोध-प्रदर्शन हुए.

By admin