• Tue. Mar 10th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

नेपाल: बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते हैं तो भारत के लिए यह कैसा रहेगा?

Byadmin

Mar 10, 2026


नेपाल

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के प्रधानमंत्री पद के चेहरे बालेन शाह और पार्टी अध्यक्ष रबि लामीछाने

रेचेप तैय्यप अर्दोआन इस्तांबुल के मेयर के बाद मार्च 2003 में जब तुर्की के प्रधानमंत्री बने थे तो उनकी उम्र 49 साल हो रही थी.

बालेन शाह काठमांडू के मेयर से नेपाल के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं तो उनकी उम्र महज 35 साल हो रही है.

नेपाल के जेन ज़ी आंदोलन ने वहाँ की संसद को युवा बना दिया है. प्रचंड को छोड़ इस बार कोई भी पूर्व प्रधानमंत्री नेपाल की संसद में नहीं होगा.

इस बार के चुनाव में नेपाल में कई चीज़ें पहली बार होने जा रही हैं. नेपाल में 239 साल पुरानी राजशाही व्यवस्था 2008 में ख़त्म हुई थी.

2008 से अब तक किसी भी पार्टी ने अपने दम पर सरकार नहीं बनाई थी. इस बार राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी बालेन शाह के नेतृत्व में अपने दम पर सरकार बनाने जा रही है. नेपाल में कुल 275 सीटें हैं. सरकार बनाने के लिए 138 सीटों की ज़रूरत होगी और आरएसपी 180 से ज़्यादा सीटें जीतने की ओर बढ़ रही है.

By admin