कही नहीं लगी थी गेंद
मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने जब देखा कि ईशान किशन जा रहे हैं, तब उन्होंने अपील के लिए हाथ उठाया। अंपायर भी हैरान हो गए और उंगली उठा दी। हार्दिक पंड्या, ईशान किशन के पास गए। उन्होंने अपने दोस्त को शाबासी दी। उन्होंने उसके सिर पर हाथ रखा। स्निकोमीटर रिप्ले में पता चला कि गेंद ईशान किशन के बल्ले या शरीर के किसी भी भाग से नहीं लगी थी। असल में, वह गेंद वाइड थी। इसके बाद भी ईशान पवेलियन चले गए।
Fairplay or facepalm? 🤯
Ishan Kishan walks… but UltraEdge says ‘not out!’ What just happened?!
Watch the LIVE action ➡ https://t.co/sDBWQG63Cl #IPLonJioStar 👉 #SRHvMI | LIVE NOW on Star Sports 1, Star Sports 1 Hindi & JioHotstar! pic.twitter.com/bQa3cVY1vG
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 23, 2025
हैदराबाद की बैटिंग फेल रही
इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की बैटिंग पूरी तरह फेल रही। पावरप्ले के बाद टीम का स्कोर 4 विकेट पर 24 रन था। 35 के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। इसके बाद हेनरिक क्लासेन के 44 गेंद में 71 और अभिनव मनोहर के 43 रन की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद ने खराब शुरूआत से उबरते हुए आठ विकेट पर 143 रन बनाये। हालांकि मुंबई को हराने के लिए राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पर टोटल काफी नहीं था।
मुंबई इंडियंस ने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के अर्धशतक की मदद से मुकाबले को आसानी से जीत लिया। रोहित ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने सीजन की दूसरी हाफ सेंचुरी लगाई।रोहित ने 70 रनों की पारी खेली। पारी के दौरान उन्होंने 8 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के भी जड़े। रोहित की इस शानदार पारी की दम पर मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया है।