• Thu. Mar 19th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘पढ़ाई पूरी करके वापस आने वाला था’: मध्य प्रदेश के गुरकीरत की कनाडा में हुई हत्या

Byadmin

Mar 19, 2026


गुरकीरत सिंह

इमेज स्रोत, Gurkirat Family

इमेज कैप्शन, गुरकीरत सिंह मनोचा की 14 मार्च की रात हत्या कर दी गई

“बहुत नेक बच्चा था. बिज़नेस की पढ़ाई करने कनाडा गया था, अब कभी नहीं लौटेगा.” फ़ोन पर यह कहते हुए प्रभकीरत सिंह मनोचा का गला भर आया.

दरअसल उनके छोटे भाई गुरकीरत सिंह मनोचा जो कि मूलतः मध्य प्रदेश के उज्जैन ज़िले के रहने वाले थे, उनकी कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के एक शहर फ़ोर्ट सेंट जॉन में कथित तौर पर 10-12 लोगों ने मारपीट के बाद गाड़ी चढ़ाकर हत्या कर दी.

23 वर्षीय गुरकीरत सिंह मनोचा उज्जैन के अपने घर से हज़ारों किलोमीटर कनाडा के नॉर्दर्न लाइट्स कॉलेज में बिज़नेस मैनेजमेंट के पोस्ट डिग्री डिप्लोमा प्रोग्राम की पढ़ाई कर रहे थे.

यहीं 14 मार्च की रात उनकी हत्या कर दी गई.

बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

By admin