• Mon. Mar 31st, 2025

24×7 Live News

Apdin News

पत्नी की हत्या… शव के टुकड़े कर सूटकेस में भर दिए, दिल दहला देगा बेंगलुरु का ये हत्याकांड

Byadmin

Mar 28, 2025


पुलिस ने बताया कि गुरुवार को यहां एक 32 वर्षीय महिला का शव सूटकेस में पाया गया। मृतका की पहचान गौरी खेडेकर के रूप में हुई है जो महाराष्ट्र की रहने वाली थी। पुलिस ने बताया कि मृतक का पति राकेश राजेंद्र खेडेकर अपराध के बाद पुणे भाग गया। हत्या के सिलसिले में आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

पीटीआई, बेंगलुरु। बेगलुरु के हुलीमावु में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सूटकेस में महिला की लाश मिली है। पुलिस ने बताया कि इस खौफनाक अपराध को महिला के पति ने ही अंजाम दिया। शाम करीब 5.30 बजे घर के मालिक ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना दी।

शरीर पर चाकू के निशान

पुलिस उपायुक्त सारा फातिमा ने बताया कि महिला और उसका पति पिछले महीने बेंगलुरु चले गए थे और हुलीमायु पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत डोड्डाकम्मनहल्ली गांव में एक फ्लैट में रह रहे थे। उसका शव सूटकेस में पड़ा मिला। उन्होंने बताया कि उसके शरीर पर चाकू के निशान थे।
उन्होंने कहा कि आरोपी को पुणे में हिरासत में लिया गया है और उसे बेंगलुरु लाया जा रहा है। उससे पूछताछ के बाद हत्या के पीछे के मकसद का पता लगाया जाएगा।

मामले की जांच चल रही

आरोपी द्वारा अपनी पत्नी के माता-पिता को उसकी हत्या के बारे में सूचित करने की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है और इन विवरणों को सत्यापित करने की आवश्यकता है।

फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का दौरा किया

पुलिस ने कहा कि महिला ने मास मीडिया में स्नातक किया था, जबकि उसका पति जो एक निजी फर्म में काम करता है, घर से काम कर रहा था। पुलिस ने कहा कि फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का दौरा किया और नमूने एकत्र किए, आगे की जांच चल रही है।

देश-दुनिया की हर ताज़ा खबर और सटीक जानकारी, हर पल आपके मोबाइल पर! अभी डाउनलोड करें- जागरण ऐप

By admin