• Mon. Apr 6th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पत्नी को दी खौफनाक मौत: लोहे की रॉड से वार कर हत्या, चश्मदीद बेटे से कहा- तेरी मां सो रही; चौंकाने वाला खुलासा – Man Killed His Wife By Hitting Her With An Iron Rod On Suspicion Of Illicit Relations In Chandauli

Byadmin

Apr 6, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली
Published by: Akash Dubey

Updated Mon, 06 Apr 2026 08:27 AM IST

बिछिया खुर्द गांव में शनिवार को पति गौतम खरवार ने घरेलू विवाद में पत्नी सोनी खरवार की लोहे की रॉड से हत्या कर दी। उसने शव चंद्रप्रभा वन क्षेत्र में फेंका। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।


Man killed his wife by hitting her with an iron rod on suspicion of illicit relations in Chandauli

पत्नी को मार डाला
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछिया खुर्द गांव में शनिवार को घरेलू विवाद में पति गौतम खरवार उर्फ अतुल ने लोहे की रॉड से वार कर पत्नी सोनी खरवार (35) की हत्या कर दी। शव को बोरे में भरकर चंद्रप्रभा वन क्षेत्र में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के समय दंपती का पांच साल का बेटा मौके पर मौजूद था, जिसने आंखों के सामने अपनी मां को दम तोड़ते देखा। बेटे को दिलासा देने के लिए आरोपी ने उससे कहा कि मां सो रही है।


Trending Videos

By admin