• Mon. Mar 30th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पश्चिम बंगाल चुनावः वो 5 वजहें जो इसे दूसरे चुनावी राज्यों से अलग बनाती हैं

Byadmin

Mar 30, 2026


नरेंद्र मोदी और ममता बनर्जी

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, तृणमूल कांग्रेस एक बार फिर चुनाव जीतना चाहती है जबकि बीजेपी कई सालों से पश्चिम बंगाल में चुनावी जीत को लेकर गंभीर रही है

    • Author, शुभज्योति घोष
    • पदनाम, बीबीसी न्यूज़ बांग्ला
    • ……..से, दिल्ली
  • पढ़ने का समय: 9 मिनट

अगले महीने चार भारतीय राज्यों असम, केरल, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और और एक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने हैं.

इनमें पश्चिम बंगाल को छोड़कर बाक़ी सभी जगहों पर मतदान एक ही दिन में पूरा हो जाएगा, जबकि पश्चिम बंगाल में वोटिंग दो चरणों में होगी- 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को.

हालांकि, पिछले कुछ सालों में पश्चिम बंगाल में चुनाव छह, सात, बल्कि कभी-कभी आठ चरणों में भी कराए गए हैं. उसके मुकाबले इस साल का चुनावी कार्यक्रम काफी छोटा है- पूरे एक महीने तक चलने के बजाय सिर्फ़ एक हफ्ते में खत्म हो जाएगा.

लेकिन सिर्फ़ यही वजह नहीं है कि पश्चिम बंगाल का चुनावी माहौल देश के बाकी हिस्सों से अलग दिखाई देता है.

दरअसल, भले ही चुनाव कई राज्यों में हो रहे हों, लेकिन राष्ट्रीय मीडिया- खासकर दिल्ली का मीडिया- सबसे ज़्यादा ध्यान पश्चिम बंगाल पर ही लगाए हुए है. ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस और नरेंद्र मोदी व अमित शाह के नेतृत्व वाली बीजेपी के बीच की टक्कर को अख़बारों में और टीवी चैनलों पर किसी भी दूसरे राज्य के मुकाबले कहीं ज़्यादा कवरेज मिल रही है.

By admin