• Mon. Apr 6th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पश्चिम बंगाल में एसआईआर विरोधी प्रदर्शनों को लेकर तनाव बढ़ा; न्यायिक अधिकारियों का घेराव करने वाले ‘मुख्य अभियुक्त’ गिरफ़्तार

Byadmin

Apr 4, 2026


एनआईए की टीम घटनास्थल पर

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, पश्चिम बंगाल के मालदा में हुई घटना की जाँच एनआईए को दे दी गई है

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों से पहले राज्य की वोटर लिस्ट से मतदाताओं के नाम हटाए जाने को लेकर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है.

राज्य के मालदा ज़िले में हिंसक प्रदर्शनों के दौरान न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने के आरोप में पश्चिम बंगाल पुलिस ने क़रीब 35 लोगों को गिरफ़्तार किया है.

इस बीच शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद, इस घटना की जाँच के लिए नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की एक टीम पश्चिम बंगाल पहुँची.

वहीं पश्चिम बंगाल की क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी) ने शुक्रवार को मालदा में हुई हिंसा को कथित तौर पर ‘भड़काने वाले मुख्य अभियुक्त’ मोफ़क्करुल इस्लाम को गिरफ़्तार कर लिया है.

बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

By admin