• Sat. Apr 11th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पश्चिम बंगाल में ‘बाबरी मस्जिद’ बनाने की बात करने वाले हुमायूं कबीर के वायरल वीडियो पर विवाद क्यों?

Byadmin

Apr 11, 2026


हुमायूं कबीर

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, हुमायूं कबीर के कथित वीडियो ने पश्चिम बंगाल की सियासत में चुनावों के पहले कई समीकरणों पर असर डाला है (फ़ाइल फ़ोटो)

“मुसलमान बेवकूफ़ हैं, हम उनके वोट बांटकर बीजेपी को मदद करेंगे.”

पश्चिम बंगाल के नेता हुमायूं कबीर एक कथित वीडियो में राज्य के मुसलमानों को लेकर यह विवादित टिप्पणी करते नज़र आ रहे हैं. ये वीडियो गुरुवार से सोशल मीडिया पर वायरल है.

बीबीसी ने इस वीडियो की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है.

उधर हुमायूं कबीर ने दावा किया है कि यह वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई से बनाया गया है.

गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस के आईटी सेल ने इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया. कुछ ही घंटों में कबीर की ‘आम जनता उन्नयन पार्टी’ और असदुद्दीन ओवैसी की ‘ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन’ (एआईएमआईएम) के बीच गठबंधन टूट गया.

By admin