• Sun. Aug 2nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पहली मोहब्बत को भुलाना इतना मुश्किल क्यों होता है?

Byadmin

Aug 2, 2026


पहली मोहब्बत

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, विशेषज्ञों के मुताबिक़ पहली मोहब्बत की यादें सालों तक बरकरार रहती हैं

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

बहुत से लोगों के लिए पहली बार प्यार में पड़ना ज़िंदगी के सबसे यादगार अनुभवों में से एक होता है.

लेकिन ऐसा क्यों है कि पहली मोहब्बत और पहला रिश्ता कई दशक बीत जाने के बाद भी दिमाग़ में ताज़ा बना रहता है? उस दौर की यादें इतनी गहरी क्यों होती हैं और उन्हें भुला पाना इतना मुश्किल क्यों होता है?

दरअसल कम उम्र में दिमाग़ लंबे समय तक रहने वाली यादें बनाता है.

कई लोगों को पहली मोहब्बत का अनुभव किशोरावस्था में होता है. यह दिमाग़ के विकास का ऐसा दौर होता है, जब यादों को संजोने और लंबे समय तक संभालकर रखने की क्षमता अपने चरम पर होती है.

वेस्टमिंस्टर यूनिवर्सिटी में न्यूरोसाइकोलॉजी की प्रोफ़ेसर कैथरीन लोवी कहती हैं, “इस उम्र में हमारे भीतर यादों को सटीक तरीके से संजोने और उन्हें लंबे समय तक बनाए रखने की असाधारण क्षमता होती है.”

By admin