• Sun. Mar 15th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘पहले धौंस दिखाई अब भीख मांग रहा’: रूस से भारत के तेल ख़रीदने पर ईरान का अमेरिका पर बयान

Byadmin

Mar 15, 2026


अब्बास अराग़ची

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने अमेरिका और उसके सहयोगी देशों को निशाने पर लिया है (फ़ाइल फ़ोटो)

पढ़ने का समय: 7 मिनट

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका के रुख़ की कड़ी आलोचना की है. उनका कहना है कि अमेरिका अब भारत समेत दुनिया के कई देशों से रूस से तेल ख़रीदने की ‘भीख मांग रहा है.’

अराग़ची की ओर से यह बयान ऐसे समय में आया है जब हाल ही में मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने अस्थायी रूप से इन प्रतिबंधों में ढील दी है, ताकि भारत जैसे देश समुद्र में पहले से मौजूद रूसी तेल ख़रीद सकें.

व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलीन लेविट ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान कहा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट और राष्ट्रीय सुरक्षा टीम ने यह फै़सला लिया है.

उन्होंने कहा कि भारत ने ज़िम्मेदार रवैया दिखाया है और प्रतिबंधित रूसी तेल ख़रीदना बंद कर दिया था.

बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

By admin